Delhi elections 2020: मोदी से क्यों डरा हुआ है पाकिस्तान? दिल्ली करे फैसला: पात्रा

दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन के ट्वीट पर विवाद हो गया है. बीजेपी के संबित पात्रा, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए पाकिस्तानी मंत्री को करारा जवाब दिया है.

Advertisement
Delhi elections 2020: संबित पात्रा ने ट्वीट कर दिया जवाब Delhi elections 2020: संबित पात्रा ने ट्वीट कर दिया जवाब

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

  • दिल्ली चुनाव पर PAK के मंत्री का ट्वीट
  • संबित पात्रा ने ट्वीट कर दिया जवाब
  • मोदी से क्यों डरा हुआ है पाकिस्तान?: संबित

राजधानी दिल्ली के चुनावी दंगल में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने एक ट्वीट कर दिल्ली वालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की है. पाकिस्तानी मंत्री के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी आगबबूला हो गई है और दिल्ली वालों से सही जवाब देने को कहा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान नरेंद्र मोदी को हराना चाहता है.

Advertisement

पाकिस्तानी मंत्री को जवाब देते हुए संबित पात्रा ने लिखा, ‘पाकिस्तान चाहता है कि बीजेपी हार जाए. पाकिस्तान मोदीजी से क्यों डरा हुआ है? क्योंकि मोदी जी पाकिस्तान के नापाक फैसलों के खिलाफ खड़े होते हैं. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आतंकवाद, आर्टिकल 370 के मसले पर पाकिस्तान का चेहरा दुनिया के सामने रखा. दिल्ली आप फैसला करें’.

क्या लिखा था पाकिस्तानी मंत्री ने?

बता दें कि पाकिस्तानी सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने अपने एक ट्वीट में दिल्ली चुनावों का जिक्र किया था. फवाद हुसैन ने लिखा कि भारत के लोगों को नरेंद्र मोदी को हराना चाहिए, जो दिल्ली में चुनाव हारने के दबाव में हैं. नरेंद्र मोदी कश्मीर और नागरिकता कानून के फैसलों के बाद बैलेंस खो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें----

केजरीवाल ने भी दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी मंत्री के इस ट्वीट पर जब बीजेपी की ओर से हमला किया गया तो अरविंद केजरीवाल ने भी जवाब दिया. दिल्ली के सीएम ने फवाद चौधरी के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री है, मेरे भी प्रधानमंत्री है. दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है. पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता.’

Advertisement

इसे भी पढ़ें----

आपको बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और इसी बीच राजनीतिक दलों में आर-पार की लड़ाई तेज हो गई है. दिल्ली में 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement