सिसोदिया के OSD की गिरफ्तारी: AAP पर हमलावर BJP, लगाया विश्वासघात का आरोप

मनीष सिसोदिया के ओएसडी की घूस लेने के आरोप में हुई गिफ्तारी के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है. साथ ही बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने AAP पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है.

Advertisement
मनोज तिवारी (तस्वीर- PTI) मनोज तिवारी (तस्वीर- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

  • BJP ने कहा, AAP ने दिल्ली से विश्वासघात किया
  • AAP ने अन्ना आंदोलन की आत्मा के चीथड़े उड़ा दिए

घूस लेने के आरोप में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुद्दा बना दिया है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली से विश्वासघात किया.

वहीं, सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि इन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन की आत्मा के चीथड़े उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Advertisement

मनोज तिवारी ने शुक्रवार को ट्वीट करके लिखा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना जी के सहारे बनाई इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया, अब क्या बोलें?'

वहीं, सांसद परवेश वर्मा ने कहा, 'इन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन कि आत्मा के चीथड़े उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब समझ में आया कि जब वो लोग कहते थे -किसी को रिश्वत नहीं लेने देंगे. उनका मतलब था- हमारे अलावा किसी और को रिश्वत नहीं लेने देंगे.'

सिसोदिया बोले- CBI दे सख्त सजा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को सिसोदिया ने कहा कि अधिकारी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा कि उन्हें पता चला है कि सीबीआई ने जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा, 'यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं.'

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने गुरुवार की शाम को कथित दो लाख रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने कहा कि अधिकारी ने एक कर (टैक्स) मामले को निपटाने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उन्हें दक्षिणी दिल्ली स्थित एजेंसी मुख्यालय पूछताछ के लिए ले गई. ज्ञात हो कि यह गिरफ्तारी शनिवार को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव से दो दिन पहले हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »