नीतीश ने याद दिलाए '9 बच्चे', तेजस्वी बोले-उनके अपशब्द भी आशीर्वाद!

नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने आज सुबह सुबह ट्वीट किया और कहा, "आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है, नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोलें मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं.

Advertisement
वैशाली की चुनावी जनसभा में तेजस्वी यादव (फोटो- पीटीआई) वैशाली की चुनावी जनसभा में तेजस्वी यादव (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • पटना,
  • 27 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST
  • 'नीतीश के अपशब्द भी मेरे लिए आशीर्वचन'
  • 'शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं नीतीश'
  • कल बिहार में पहले चरण का चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान से 24 घंटे पहले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े सधे अंदाज में हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं और वे उनके अपशब्द को भी आशीर्वचन के रूप में ले रहे हैं. 

बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार लालू-राबड़ी शासन को लेकर आरजेडी पर तीखे हमले कर रहे हैं. 26 अक्टूबर को एक चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश ने अप्रत्यक्ष रूप से लालू यादव के नौ बच्चों का जिक्र किया. 

Advertisement

वैशाली में एक चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने कहा कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं.आगे सीएम ने कहा कि बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं. मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है. ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे. 

नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने आज सुबह सुबह ट्वीट किया और कहा, "आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है, नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोलें मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा."

देखें: 

इससे पहले बेगूसराय में नीतीश कुमार लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला करते हुए कहा था, "जाओ अपने बाप से पूछो, उन लोगों ने कभी स्कूल बनाया था जो सत्ता में थे? एक व्यक्ति जेल चला गया तो उसने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.''

Advertisement

तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार के हसनपुर में एक चुनावी रैली में कहा कि नीतीश कुमार 'तू-रे' पर उतर आए हैं, लेकिन वे उनसे छोटे हैं और उनके हर वार को झेलने के लिए तैयार है. बिहार में बुधवार यानी की कल पहले चरण का मतदान है. कल 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »