Munger: तेजस्वी यादव बोले- बिहार में हुए सृजन जैसे 60 घोटाले

मुंगेर में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिसने 15 साल में बिहार के लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी, वो आने वाले पांच साल में क्या नौकरी देगा. यदि महागठबंधन को मौका मिला, तो 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा करता हूं.

Advertisement
मुंगेर में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया (फोटो आजतक) मुंगेर में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया (फोटो आजतक)

गोविंद कुमार

  • मुंगेर ,
  • 24 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020
  • तेजस्वी बोले- हर मामले में फेल नीतीश सरकार
  • बिहार में सृजन जैसे 60 घोटाले हुए: तेजस्वी

बिहार के मुंगेर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सृजन जैसे 60 घोटाले हुए हैं. नीतीश सरकार हर मामले में फेल साबित हुई है.

मुंगेर में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिसने 15 साल में बिहार के लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी, वो आने वाले पांच साल में क्या नौकरी देगा. यदि महागठबंधन को मौका मिला, तो 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा करता हूं. उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों का मानदेय 400 से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाएगा.

Advertisement

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया हमला

इसी तरह आंगनबाड़ी और जीविका दीदी का मानदेय बढ़ाने के साथ ही उन्हें नियमित करने की व्यवस्था की जाएगी. नीतीश सरकार ने 15 साल में जनता को ठगने का काम किया है. 

देखें: आजतक LIVE TV

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिये. बिहार में सृजन जैसे 60 घोटाले हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेंगे. वहीं जनसभा में पहुंचीं बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने कहा कि आरजेडी में उन्हें सम्मान मिला है. नीतीश कुमार तो उनके पति को जेल में भी चैन से नहीं रहने दे रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement