बेगूसराय में बोले नड्डा- बिहार को लालटेन युग और LED युग में से एक चुनना है

बीजेपी अध्यक्ष ने चिराग पासवान का बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करके भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि NDA में बीजेपी, जेडीयू, हम, वीआईपी ही हैं. इनके अलावा कोई भी पार्टी NDA का हिस्सा नहीं है.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST
  • जेपी नड्डा ने बेगूसराय में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
  • बीजेपी अध्यक्ष ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
  • 'पीएम मोदी की तारीफ और नीतीश पर निशाना साध भ्रम पैदा कर रहे'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के बेगूसराय में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा.

बीजेपी अध्यक्ष ने चिराग पासवान का बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करके भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि NDA में बीजेपी, जेडीयू, हम, वीआईपी ही हैं. इनके अलावा कोई भी पार्टी NDA का हिस्सा नहीं है.

Advertisement

वहीं, महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया. चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के लोगों को लालटेन राज और LED राज में से एक चुनना है. 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार 15 सालों से निरंतर प्रगति के पथ पर है. बिहार को लालटेन नहीं, बल्कि LED युग चाहिए, लूटराज नहीं बल्कि सुशासन चाहिए, बाहुबल नहीं बल्कि विकास चाहिए. और इस विकास के लिए NDA को जिताइए.

देखें: आजतक LIVE TV

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय में आज से 15 साल पहले स्ट्राइक के बिना कुछ नहीं होता. आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है.  मैं आश्वस्त करता हूं कि ये मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड क्लास होगा. इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जाति और मजहब के आधार पर होते थे. जब से नरेंद्र मोदी भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री बनके आए तबसे भारत की राजनीति की चाल, चरित्र और संस्कृति बदल गई. अब जो भी नेता आता है अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »