बिहार: दरभंगा के हायाघाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गई गोली, हालत गंभीर

दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी. चिंटू सिंह को दो गोली लगी है. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा,
  • 06 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST
  • निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह को मारी गई गोली
  • गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती हैं रविन्द्र नाथ सिंह

बिहार में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है. इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी. चिंटू सिंह को दो गोली लगी है. बताया जा रहा है कि गाड़ी रोक कर बदमाशों ने चिंटू सिंह को गोली मारी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करके अपने गांव दुगौली लौट रहे थे. इसी दौरान उनको किसी का फोन आया. फोन आने के कुछ ही देर बाद उनकी कार को कोठरी के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी. चिंटू सिंह को दो गोली लग गई.

गंभीर रूप से घायल चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है. एसपी सिटी अशोक प्रसाद का कहना है कि अभी गोली मारने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है. पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा. फिलहाल, हर पहलू की जांच की जा रही है, लेकिन पीड़ित के बयान का इंतजार है.

देखें: आजतक LIVE TV

गौरतलब है कि हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है. इस सीट आरजेडी ने भोला यादव और बीजेपी ने रामचंद्र साह को प्रत्याशी बनाया है. आरजेडी और बीजेपी को रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रही है. उनकी पहचान इलाके में एक समाजसेवी के रूप में है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »