BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का बंगाल दौरा आज, दो जगह दिखाएंगे परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी

चुनाव में टीएमसी पर जीत पाने की कोशिश में जुटी बीजेपी बंगाल में अपने कई सीनियर नेताओं को लगातार भेज रही है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही बंगाल आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा की यात्रा के बाद 10 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बंगाल पहुंचेंगे.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा.(फाइल फोटो) बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा.(फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST
  • झारग्राम में जनसभा को संबोधित करेंगे नड्डा
  • तीन दिन में नड्डा का यह दूसरा बंगाल दौरा
  • दो परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी बंगाल में अपनी सियासी जड़ें मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल पहुंचेंगे. इससे पहले जेपी नड्डा ने 6 फरवरी को नौदीप से बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यानी पिछले तीन दिन के अंदर नड्डा का यह दूसरा बंगाल दौरा है.

Advertisement

नड्डा का बंगाल कार्यक्रम

जेपी नड्डा बंगाल पहुंचने के बाद दोपहर 12:30 तारापीठ मंदिर जाएंगे. इसके बाद वह चिल्लर मठ में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. दोपहर दो बजे नड्डा बामा खेपा की मूर्ति का माल्यार्पण करेंगे. शाम के चार बजे एक बार फिर नड्डा झारग्राम में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. शाम 4:30 पर नड्डा सिद्धू-कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और शाम 5:15 पर झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

बंगाल पहुंच रहे कई सीनियर बीजेपी नेता

चुनाव में टीएमसी पर जीत पाने की कोशिश में जुटी बीजेपी बंगाल में अपने कई सीनियर नेताओं को लगातार भेज रही है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही बंगाल आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा की यात्रा के बाद 10 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बंगाल पहुंचेंगे. वहीं 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बंगाल पहुंचेंगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल दौरे पर आएंगे. वह 13 फरवरी को बंगाल दौरे पर होंगे.

Advertisement

बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भले ही नहीं किया गया हो लेकिन सियासी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. बीजेपी पहले से ही ममता पर निशाना साधती आ रही है. वहीं टीएमसी भी बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है. टीएमसी को इस चुनाव में बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है. ममता के अपने खेमे से ही कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »