बंगालः PM मोदी ने भी अब रैलियों में की कटौती, 2 नहीं अब 1 ही दिन करेंगे प्रचार

22 अप्रैल को मालदा और मुर्शिदाबाद और 24 अप्रैल को भवानीपुर और बीरभूम में होने वाली रैलियां अब 23 अप्रैल को ही होंगी. ये चारों रैलियां एक ही दिन 23 अप्रैल को होंगी.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-पीटीआई)

राहुल श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST
  • कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं
  • बंगाल चुनाव पर कोरोना का असर

कोरोना की दूसरी लहर से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसका असर बंगाल चुनाव पर भी देखा जा रहा है. बंगाल में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं, बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने प्रचार में कटौती कर दी है. राहुल गांधी और ममता बनर्जी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में भी कटौती हुई है. 

Advertisement

22 अप्रैल को मालदा और मुर्शिदाबाद और 24 अप्रैल को भवानीपुर और बीरभूम में होने वाली रैलियां अब 23 अप्रैल को ही होंगी. ये चारों रैलियां एक ही दिन 23 अप्रैल को होंगी. बताया जा रहा है कि ये पीएम मोदी की बंगाल में आखिरी रैली होगी, जिसमें अन्य चरणों में मतदान वाली जगहों को कवर किया जाएगा. 

इधर, चुनाव आयोग के ने भी नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक अब वोटिंग के 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लग दी जाएगी. मसलन 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 23 तारीख को ही बंद हो जाएगा. अभी तक चुनाव आयोग ने वोटिंग के 24 घंटे पहले प्रचार करने पर रोक लगा रखी थी.

ममता ने रैलियों का समय कम किया

टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी की अगले एक सप्ताह में कुल 17 रैलियां होनी थी, जिसमें से उन्होंने कोलकाता की सारी रैलियों को रद्द कर दिया है. बाकी रैलियों के समय को घटा दिया गया है. टीएमसी प्रवक्ता और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर बताया कि ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. 

Advertisement

राहुल गांधी की चुनावी रैलियां रद्द

कोरोना के बिगड़ते हालात देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं. बंगाल में अब तक हुए चुनाव प्रचार में राहुल गांधी महज एक बार रैली करने राज्य गए. उन्होंने चौथे चरण के अंतिम दिन दो जनसभाओं को संबोधित किया था. ऐसे में अब उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दूसरे दलों से भी रैलियां रद्द करने की अपील है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement