पश्चिम बंगाल: बीजेपी की प्रचार वैन में तोड़फोड़ के मामले में एक्शन, पांच गिरफ्तार

तोड़फोड़ की घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के गुंडों ने कडापारा में गोदाम में घुसकर प्रचार वैन को तोड़ दिया और कीमती सामान चुरा ले गए. बीजेपी ने यह आरोप उस समय लगाए हैं जब चुनाव आयोग ने हाल ही में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है.

Advertisement
बीजेपी के प्रचार वैन में तोड़फोड़ की गई थी. (फाइल फोटो) बीजेपी के प्रचार वैन में तोड़फोड़ की गई थी. (फाइल फोटो)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 28 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST
  • कडापारा में बीजेपी के प्रचार वाहन में की गई थी तोड़फोड़
  • कोलकाता पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
  • बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया था आरोप

पश्चिम बंगाल में स्वभूमि के नजदीक कडापारा में बीजेपी के गोदाम में खड़े प्रचार वैन में तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पांचों के खिलाफ गैर जमानती अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

तोड़फोड़ की घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के गुंडों ने कडापारा में गोदाम में घुसकर प्रचार वैन को तोड़ दिया और कीमती सामान चुरा ले गए. बीजेपी ने यह आरोप उस समय लगाए हैं जब चुनाव आयोग ने हाल ही में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है.

Advertisement

तोड़फोड़ की घटना के बाद घटनास्थल पर बीजेपी नेता सामिक भट्टाचार्य भी जायजा लेने पहुंचे थे. वहीं, आज बंगाल के दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की आंधी से ममता बनर्जी डर गई हैं. इसी वजह से टीएमसी के समर्थक बीजेपी की परिवर्तन रैली पर हमले कर रहे हैं.

शिवराज पहुंचे बंगाल

बंगाल पहुंचे ही शिवराज सिंह चौहान ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा कि जहां तक चुनाव का सवाल है पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है. TMC के हिंसा, भ्रष्टाचार,  अत्याचार, अन्याय से लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि हम ममता दीदी से हम पूछना चाहते हैं कि अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के किसानों को 6000 रुपये मिल जाते तो दीदी का क्या बिगड़ जाता?

उन्होंने कहा कि ममता जी ने आयुष्मान भारत का लाभ नहीं मिलने दिया. चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है. पूरे बंगाल को जो वास्तव में सबसे पवित्र भूमि है. बंगाल की धरती से कितने चिंतक, विचारक, क्रांतिवीर हुए हैं. इस धरती के प्रति हृदय सचमुच श्रद्धा से भर जाता है लेकिन इस धरती को टीएमसी ने हिंसा की आग में झोंक दिया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »