पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में ‘महाजंगल राज’ की स्थिति है. उन्होंने आरोप लगाया कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी राज्य को विकास के बजाय बर्बादी की ओर ले जा रही है और 4 मई के बाद जनता हर गलत काम का हिसाब लेगी.