उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान तेज हो गई है. कांग्रेस ने अब यूपी में सपा के साथ गठबंधन के लिए कम से कम 200 सीटों की बड़ी मांग रख दी है. इस पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का मानना है कि कांग्रेस को 50 सीटें देना भी बहुत बड़ी बात होगी. इस खींचतान के बीच दोनों दलों के बीच का राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आ गया है.