उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भारी खींचतान मची हुई है. दोनों ही राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की बात तो कह रही हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पा रही है. कांग्रेस पार्टी जहां उत्तर प्रदेश में अपने लिए अधिक से अधिक सीटों की मांग कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी इस पूरे प्रदेश में खुद को बड़े भाई की मुख्य भूमिका में देख रही है.