1990 का दौर उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे ऐतिहासिक और हलचल भरा समय माना जाता है. वीपी सिंह सरकार द्वारा मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद देश की राजनीति में एक नया मोड़ आया. इसके जवाब में बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, लेकिन कारसेवक अयोध्या पहुंचने में कामयाब रहे. 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी ने पूरे देश की सियासत को गरमा दिया.