पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बीजेपी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने दावा किया कि पंजाब में रेप समेत आपराधिक मामलों को खत्म कराने के नाम पर 5 करोड़ रुपये तक की कथित वसूली की जा रही है. बीजेपी ने इस पूरे मामले में दो ऑडियो क्लिप भी जारी किए, जिसमें पार्टी के मुताबिक एक कथित बिचौलिया पैसों की मांग को लेकर बातचीत कर रहा है. हालांकि, आजतक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता. देखें वीडियो.