पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को राज्य में एक बहुत बड़ा झटका लगा है. पार्टी के तीन प्रमुख विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इनमें अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना पटियाला से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर पटियाला से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं. इन विधायकों का बीजेपी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है.