पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के भीतर बगावत शुरू हो चुकी है. आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा देकर भगवंत मान सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. इस्तीफा देने वाले नेताओं में कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोड़ामाजरा शामिल हैं. इन विधायकों के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भारी हलचल मच गई है.