प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, अब उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है. जिसके अनुसार वे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में शामिल होंगे.

Advertisement
प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे मनीष कश्यप प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे मनीष कश्यप

aajtak.in

  • पटना,
  • 18 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से उनके अगले कदम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे. वहीं, अब वह प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होंगे. कश्यप 23 जून को जन सुराज का दामन थामेंगे. साथ ही वह इस विधानसभा चुनाव में चनपाटिया से चुनाव लड़ेंगे. 

बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा के बाद कही थी ये बात

Advertisement

लोकप्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव सेशन के दौरान अपने फैसले की घोषणा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया था. अपने भावुक संबोधन में कश्यप ने घोषणा की कि वह अब पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं.

उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं बीजेपी में रहते हुए खुद की रक्षा नहीं कर सका. मैं दूसरों की मदद कैसे कर सकता हूँ?" कश्यप ने पार्टी से निराश होने का संकेत दिया और सुझाव दिया कि पार्टी में उनकी भूमिका अप्रभावी हो गई है.

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

पिछले महीने कश्यप की डॉक्टरों ने कर दी थी पिटाई

पिछले महीने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में कुछ जूनियर डॉक्टरों ने मनीष कश्यप की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी. अपने इस्तीफे के बाद कश्यप ने यह भी कहा कि अब वह अन्य मंचों और विभिन्न तरीकों से अपनी आवाज उठाते रहेंगे. विस्तृत जानकारी दिए बिना कश्यप ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना का संकेत दिया था, जिससे यह संकेत मिल गया था कि वे अब और अधिक सक्रिय राजनीति करेंगे.

Advertisement

मनीष कश्यप पिछले साल बीजेपी नेता मनोज तिवारी और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »