तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी अपनी पारंपरिक सीट एडप्पादी से ही चुनाव लड़ेंगे.पार्टी ने इस बार नए प्रयोगों के बजाय अपने अनुभवी चेहरों और पुराने मंत्रियों पर ही भरोसा जताया है, ताकि विकास के मुद्दे पर सत्ता में वापसी की जा सके.

Advertisement
AIADMK की पहली लिस्ट: 23 नाम फाइनल (File Photo: PTI) AIADMK की पहली लिस्ट: 23 नाम फाइनल (File Photo: PTI)

अपूर्वा जयचंद्रन / नागार्जुन

  • चेन्नई,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए विपक्षी गठबंधन ने  अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में AIADMK ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) समेत कई दिग्गज मंत्रियों के नामों का एलान किया गया है.

Advertisement

तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. गठबंधन के मुख्य दल AIADMK ने अपने पास सबसे ज्यादा 178 सीटें रखी हैं. वहीं, बीजेपी (BJP) 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के अन्य साथियों की बात करें तो पीएमके (PMK) को 18 और एएमएमके (AMMK) को 11 सीटें दी गई हैं. इस बंटवारे से साफ है कि एआईएडीएमके इस बार भी बड़े मुख्य भूमिका में मजबूती से खड़ी है.

पहली लिस्ट में दिग्गजों पर दांव

पार्टी महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने उम्मीदवारों की इस पहली सूची में 23 नामों की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने खुद अपनी पारंपरिक और मजबूत पकड़ वाली सीट एडप्पादी से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है. पलानीस्वामी के अलावा पार्टी ने अपने कई बड़े नेताओं पर एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें उनकी पुरानी सीटों पर ही बरकरार रखा है. इस सूची में केपी मुनुस्वामी वेप्पनहल्ली से, डिंडीगुल श्रीनिवासन डिंडीगुल से और नाथम विश्वनाथन नाथम सीट से चुनावी समर में उतरेंगे. वहीं, थोंडामुथुर से एसपी वेलुमणि और कुमारपालयम से थंगामणि को फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि उत्तरी चेन्नई की महत्वपूर्ण रॉयपुरम सीट से पूर्व मंत्री डी. जयकुमार एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाएंगे.

Advertisement

पहली लिस्ट में कुछ सीटें ऐसी हैं जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वीवी राजन चेलप्पा को फिर से विवादित मानी जाने वाली थिरुपरनकुंड्रम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, राज्यसभा सांसद सी वी षणमुगम को मैलम सीट से मैदान में उतारा गया है. पूर्व मंत्री डी जयकुमार एक बार फिर उत्तरी चेन्नई की अपनी मजबूत पकड़ वाली रॉयपुरम सीट से किस्मत आजमाएंगे. इसके अलावा, सेल्लूर के राजू को मदुरै पश्चिम, डॉ. विजयभास्कर को विरालीमलई और आरबी उदयकुमार को तिरुमंगलम से टिकट दिया गया है.पार्टी ने पुराने और अनुभवी चेहरों पर दांव खेलकर यह साफ कर दिया है कि वे सरकार के बीते कामकाज और विकास के नाम पर ही जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे.

23 अप्रैल को फैसला करेगी जनता

तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. एआईएडीएमके की इस पहली लिस्ट ने साफ कर दिया है कि पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के DMK गठबंधन के सामने पलानीस्वामी की यह टीम कितनी प्रभावी साबित होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement