UPES शुरू कर रहा है तीन नए वोकेशनल कोर्स, ऐसे करें एप्लाई

University of Petroleum and Energy Studies ने तीन नए कोर्स शुरू किए हैं. जानें एडमिशन की सारी डिटेल्‍स...  

Advertisement
STUDENTS STUDENTS

IANS

  • ,
  • 05 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

University of Petroleum and Energy Studies (UPES) ने इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन नए वोकेशनल कोर्सेज की शुरुआत की है.

2017 के सत्र से ही UPES में ये अंडरग्रेजुएट कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे. इनमें बी. ए. (इकनॉमिक्स विद स्पेशलाइजेशन इन एनर्जी इकनॉमिक्स ), बीबीए (अकाउन्टिंग एंड इन्फोर्मेटिक्स सिस्टम्स) और बीसीए विद इंटिग्रेटेड ट्रेनिंग शामिल है.


वहीं बी. ए. इकनॉमिक्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी स्ट्रीम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 50 पर्सेंट नंबर जरूरी हैं. BCA कोर्स कर चुके स्टूडेंट्स को माइक्रोसॉफ्ट, एसएपी, ओरेकल, सिस्को जैसे कोर्सेज कराए जाएंगे, जो उद्योग जगत में काम आएंगे.

Advertisement


UPES बी. ए. इकोनोमिक्स विद स्पेशलाइजेशन इन एनर्जी प्रोग्राम एक स्पेशल कोर्स है. जो स्टूडेंट को एनर्जी इंडस्ट्री में करियर बनाने में मदद करेगा. यह प्रोग्राम सरकारी, प्राइवेट, ओद्यौगिक संगठनों और अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं में काम करने के लिए एनर्जी मार्केट एनालिस्ट्स को प्रैक्टिकल टेज्निंग देता है.


वहीं UPES बीसीए, नॉन-इंजीनियरिंग आईटी करियर में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए उद्योग जगत के लिए प्रोग्राम है. इस कोर्स में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 50 पर्सेंट पाने वाले स्टूडेंट्स ही एडमिशन ले सकते हैं. बीबीए अकाउंटिंग एंड इन्फोर्मेशन सिस्टम कोर्स के लिए भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 50 पर्सेंट मार्क्‍स होना अनिवार्य है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »