घाटी में ARMY ने लिया एग्‍जाम, हजारों की संख्‍या में पहुंचे युवा

इंडियन आर्मी ने जम्‍मू एवं कश्‍मीर में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली. इस परीक्षा में जम्‍मू एवं कश्‍मीर के तीन हजार छात्रों ने भाग लिया.

Advertisement
Representational Image Representational Image

इंडियन आर्मी ने जम्‍मू एवं कश्‍मीर में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली थी. इस परीक्षा में जम्‍मू एवं कश्‍मीर के तीन हजार नवयुवकों ने भाग लिया. ये एग्‍जाम बीते रविवार को आयोजित किया गया था.

आर्मी के प्रवक्‍ता ने कहा, 'रविवार को इस परीक्षा का अायोजन किया गया. इसमें 3 हजार छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से आठ सौ केवल कश्‍मीर से थे.'

Advertisement

सेलेक्‍शन प्रक्रिया

ये एग्‍जाम श्रीनगर और उधमपुर सेंटर्स पर लिया गया. इसके जरिए टेरिटोरियल आर्मी के लिए भर्ती होगी. इसे सिटिजेंस आर्मी भी कहा जाता है, जिसके जरिए कोई भी व्‍यक्ति देश की सेवा करने के लिए आगे आ सकता है.

ऑफिसर रैंक में सेलेक्‍शन के लिए लिखित परीक्षा को पास करना होता है, जिसके बाद इंटरव्‍यू होता है. फिर फाइनल लिस्‍ट जारी की जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement