प्‍लेसमेंट: IIT-B में कंपनियों की पहली पसंद बने UG छात्र

IIT B में प्‍लेसमेंट का पहला राउंड खत्‍म हो गया है. जानें कैसा रहा है ये प्‍लेसमेंट राउंड

Advertisement
IIT IIT

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी बांबे के पहले प्‍लेसमेंट राउंड में इस बार एक नया ट्रेंड देखने को मिला है. पोस्‍टग्रेजुएट्स से ज्‍यादा बड़े ऑफर्स अंडर ग्रेजुएट्स को मिले हैं.


इस साल जो ऑफर आए है, उसमें एवरेज सैलरी करीब 11.32 लाख रुपए आई है. यह पिछले साल आए ऑफर्स से कुछ कम हैं. इस बार बीटेक और एमटेक के बीच का सैलरी गैप करीब 5 से 10 प्रतिशत का रहा है.

Advertisement


प्रोफेसर्स का कहना है कि इस बार कंपनियां ज्‍यादातर बीटेक के छात्रों को लेना प्रेफर कर रही थीं, बजाए कि एमटेक या एमएससी के छात्रों के. यही नहीं वे इन अंडरग्रेजुएट्स को अच्‍छी सैलरीज भी ऑफर कर रहे थे.


गौरतलब है कि इस बार 275 कंपनियों ने IIT-B में विजिट किया और कुल 950 छात्रों को ऑफर दिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement