बिहार में इंटर और मैट्रिक परीक्षा के कार्यक्रम घोषित, तय हुए कई बदलाव...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने घोषित की साल 2017 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा की तारीखें. साल 2016 के इंटर टॉपर घोटाले के मद्देनजर किया कड़ी तैयारी का वादा...

Advertisement
Bihar Board Bihar Board

सुजीत झा

  • पटना,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2017 में होने वाली इंटर और मैट्रिक परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. इंटर टॉपर घोटाला उजागर होने के बाद काफी फजीहत झेल चुकी बिहार बोर्ड अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं के लिए कमर कस चुकी है. बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से और मैट्रिक की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी.

Advertisement

पटना में मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि अगले साल होने वाली इंटर और लेने के तरीके में काफी बदलाव किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. उन्होंने आगे कहा कि 2017 के इंटर और मैट्रिक की परीक्षा प्रक्रिया और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और परिणाम घोषित होने तक की प्रक्रिया में पहले की अपेक्षा बड़े फेरबदल किए गए हैं.

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इंटर टॉपर घोटाला से सीख लेने के बाद अगले साल होने वाली परीक्षा में पहली बार बोर कोडिंग सिस्टम लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के ऊपर ओएमआर शीट होगी जिसे सभी परीक्षार्थियों को भरना होगा और उसी के आधार पर बार कोडिंग भी होगी.
वे आगे कहते हैं कि की जांच के क्रम में कोई हेराफेरी न हो इसके लिए डिजिटल मार्किंग सिस्टम से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करायी जाएगी. इसके तहत कापियों को स्कैन कर कंप्यूटर पर चेक कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद जो सर्टिफिकेट छात्रों को दिए जाएंगे उसपर भी उनके फोटो चिपकाए जाएंगे ताकि कोई सर्टिफिकेट में फेरबदल न कर सके.


Advertisement

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 14 फरवरी 2017 से शुरू हो जाएंगी. इसके अंतर्गत इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी जबकि मैट्रिक की परीक्षा 1 से 8 मार्च के बीच संपन्न होगी. इंटर परीक्षा के लिए 13 से 15 अक्टूबर तक अपनाई जाएगी. विलंब शुल्क के साथ प्रक्रिया 16 से 18 अक्टूबर तक अपनाई जाएगी. वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होंगे. विलंब शुल्क के साथ यह प्रक्रिया 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी.

वहीं मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा तीन दिनों में संपन्न करा ली जाएगी. मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक होगी और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा केवल 12 नवम्बर को होगी.


विदित हो कि इस साल बोर्ड ने 12 मई को परिणाम घोषित किए थे. जिसके बाद आजतक ने इंटर टॉपर घोटाला का भंडाफोड़ किया था. इंटर टॉपर घोटाला उजागर होने के बाद बोर्ड से लेकर बिहार सरकार की काफी बदनामी हुई थी. इसके बाद घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया. तत्पश्चात बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष से लेकर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को इन परीक्षाओं की हेराफेरी में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया. इनमें से अधिकांश अधिकारी अब भी जेल में ही हैं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »