जब चौथी क्‍लास की बच्‍ची ने कलाम से पूछा था 'आप कैसे बने इतने महान'?

देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक, शिक्षक, फिलॉसफर कलाम ने कहा था कि  'जिस दिन सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाए, मान लीजिए आप कामयाब हो गए'.

Advertisement
बच्‍चों के साथ कलाम बच्‍चों के साथ कलाम

देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक, शिक्षक, फिलॉसफर कलाम ने कहा था कि  'जिस दिन सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाए, मान लीजिए आप कामयाब हो गए'. वो ऐसे शख्स थे, जिनकी कितनी ही बात युवाओं को प्ररित करती हैं.

पर आज हम आपको उनकी ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपको सक्‍सेसफुल बना देगी. ये किस्‍सा जुड़ा है क्‍लास 4 की एक बच्‍ची से.

Advertisement

जी हां, एक बार कलाम किसी इवेंट पर गए. जब वे वहां बोलने लगे तो एक बच्‍ची मंच पर पहुंची और उनसे पूछा, 'आप इतने महान कैसे बन गए.'

कलाम साहब ने उसका सवाल रिपीट किया तो सभी हंसने लगे.

फिर कलाम साहब ने बच्‍ची से पूछा, 'तुम किस क्‍लास में पढ़ती हो'.

बच्‍ची ने जवाब दिया, 4TH

'तुम्‍हारा जीवन में क्‍या सपना है'

'मैं सिंगर बनना चाहती हूं'.

इसके बाद ठहाकों का दौर,

फिर कलाम ने कहा कि उन्‍हें नहीं पता कि वे इतने महान कैसे बने. ये सब रिलेटिव टॅर्म्‍स हैं. पर वो मानते हैं कि हर किसी का एक सपना जरूर होना चाहिए.

फिर उन्‍होंने बच्‍ची को अपने साथ ये बोलने को कहा,

I Must Have A Dream

I Must Continuously AcquireKnowledge

Hard Work

Perseverance

Not Afraid Of Problems

Advertisement

लास्‍ट में कलाम ने कहा कि अगर आप इन बातों को फॉलो करोगे तो आपको सक्‍सेस मिल ही जाएगी.

बता दें कि आज कलाम साहब को दुनिया को अलविदा कहे 2 साल हो गए हैं. लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं.यंग जनरेशन के लिए प्रेरणा कहलाने वाले अब्दुल कलाम को दुनिया 'मिसाइल मैन' के नाम से जानती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement