12 साल की छात्रा ने लिखा PM को खत, रखी ये मांग...

आसाम की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. क्‍या है उसकी मांग, आप भी जानें...

Advertisement
छात्रा ने लिखा पत्र छात्रा ने लिखा पत्र

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

12 साल की आसाम की छात्रा आयरा गोस्‍वामी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि भारतीय छात्रों को आसाम का इतिहास पढ़ाए जाए. उसका कहना है, 'सभी भारतीय बच्‍चों को आसाम और नार्थईस्‍ट के गौरवशाली इतिहास के बारे में पता होना चाहिए.'


ये लड़की इस बात से दुखी है कि आखिर क्‍यों इतिहास की किताबों में नार्थईस्‍ट की हिस्‍टरी नहीं पढ़ाई जाती है. पत्र में इसने लिखा है, 'मेरी किताबों में मुझे नार्थईस्‍ट के बारे में कुछ भी खोजने में काफी परेशानी होती है.'

Advertisement

खुद को एक छोटा भारतीय नागरिक बताते हुए इस लड़की ने पीएम से कहा है, 'आप आसाम और नार्थईस्‍ट की हिस्‍टरी को किताबों में शामिल करने के लिए कुछ करें और प्‍लीज मुझे रिप्‍लाई करिएगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement