UP 10th-12th Result: 96 और 95% नंबरों के साथ फतेहपुर की लड़कियों ने किया TOP

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं. जानिए किसने किया इस बार टॉप

Advertisement
आ गया रिजल्‍ट आ गया रिजल्‍ट

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं. इस बार 10वीं में 81.6% और 12वीं में 82.5% छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं.

खबरों के अनुसार, इस बार 12वीं में प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया है. उसके 96.20 प्रतिशत मार्क्‍स हैं. वहीं 10वीं तेजिस्‍वी देवी टॉपर हैं. उन्‍होंने 95.83 पर्सेंट मार्क्‍स हासिल किए. ये भी बताया जा रहा है कि ये दोनों फतेहपुर की ही हैं.

Advertisement

कक्ष्‍ाा 10वीं में हरदोई के क्षितिज दूसरे स्‍थान पर रहे हैं. नवनीत दिवाकर भी संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर रहे हैं.

गौरतलब है कि आज सुबह से ही छात्र स्‍कूलों में और स्‍कूल के बाहर भी मंदिरों में भगवान के सामने हाथ जोड़े दिखे. सब यही प्रार्थना कर रहे थे कि वे अच्‍छे नंबर्स से पास हो जाएं.


इस नियम से जांची गईं कॉपियां
खबरों के मुताबिक, अगर किसी आंसर शीट में 90 फीसदी से अधिक अंक आते हैं तो उसे डिप्‍टी हेड एग्‍जामिनर ने पुन: चेक किया है.
राज्‍य के ज्‍यादातर छात्र इस नए नियम को एक्‍सपेप्‍ट नहीं कर पा रहे हैं. उनका कहना है कि इससे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का प्रतिशत कम होगा.

कितने टीचर्स ने किया काम
गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड ने कॉपियों को जांचने में सख्‍ती बरती है. बोर्ड ने इसी साल 27 अप्रैल से कॉपियों को जांचने का काम शुरू किया था. इसके लिए राज्‍य में 253 सेंटर्स बनाए गए थे. इस काम में कुल 1.37 लाख टीचर्स लगे.

Advertisement

कब मिलेगी मार्कशीट
रिजल्‍ट जारी किए जाने के 15 दिन के भीतर ऑरिज‍नल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे.

क्‍यों हुई रिजल्‍ट में देरी
गौरतलब है कि इस बार उत्‍तर प्रदेश में चुनाव के कारण परीक्षाएं देर से शुरू हुई थीं. यही वजह है कि रिजल्‍ट आने में भी देरी हुई.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट आपके सामने होगा. इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

बता दें कि इस बार करब 60 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं. पिछली बार 10वीं में 87.66 प्रतिशत छात्र पास हुए थे जबकि 12वीं में 87.99 फीसदी पास हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »