MP Board के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 24 घंटे के भीतर ही जारी हो जाएगा बोर्ड रिजल्ट 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा. छात्र रिजल्ट  जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Advertisement
एमपी बोर्ड कल जारी करेगा रिजल्ट. (Photo: ITG) एमपी बोर्ड कल जारी करेगा रिजल्ट. (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसे लेकर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बताया कि रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी करेंगे. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Advertisement

एमपी बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम 

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल के समत्व भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड परिणाम घोषित करेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नतीजे सुबह 11 बजे घोषित होंगे. 

इतने छात्र हुए थे शामिल 

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए हैं. 10वीं में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे और 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. रिजल्‍ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का दर्ज करना होगा. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी अनिवार्य है.

Advertisement

रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगा  रीचेकिंग का मौका

कल एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. इसके बाद अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं- 
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जाकर एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • लॉगिन करके अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें. 
  • सबमिट बटन पर कल्कि करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »