IBPS PO Prelims Result 2022 Out @ibps.in: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. बता दें कि रिजल्ट चेक करने का लिंक अब वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव हो गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा. प्रीलिम्स राउंड में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे.
परीक्षा में क्वालिफाई होने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइस निर्धारित कट-ऑफ स्कोर करना जरूरी है. सभी सब्जेक्ट्स के पेपर में अलग-अलग क्वालिफाई होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को उनके स्कोरकार्ड में अपने मार्क्स चेक करने होंगे. कैंडिडेट्स वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
IBPS PO Prelims Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, 'सीआरपी पीओ एमटी' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें.
स्टेप 4: अपना स्कोरकार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें.
स्टेप 5: रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास भी डाउनलोड कर लें.
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा इस महीने के अंत में आयोजित होने की संभावना है. संस्थान मेन्स परीक्षा के लिए अलग से कॉल लेटर जारी करेगा. उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से प्रदान की गई जानकारी के अनुसार मेन्स एग्जाम कॉल लेटर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉल लेटर लाने की आवश्यकता होगी. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे मौजूद है.
रिजल्ट अभी चेक करने के लिए
aajtak.in