कब आएगा UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट? इस बार इतने लोग बनेंगे IAS-IPS

लंबे समय से रिजल्ट की उम्मीद लगाए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि आयोग जल्द ही UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. 

Advertisement
UPSC बहुत ही जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. (Photo:upsconline.nic.in) UPSC बहुत ही जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. (Photo:upsconline.nic.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

संघ लोक सेवा आयोग बहुत ही जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब ज्यादा वेट नहीं करना होगा. रिजल्ट आने के बाद से उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें कि UPSC 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए हैं. 

Advertisement

इंटरव्यू में शामिल थे इतने लोग 

मेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्रों में से 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था. इंटरव्यू का आयोजन 5 जनवरी 2026 से किया गया था. इसके बाद सिलेक्शन मेंस एग्जाम में मिले नंबर और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर तैयार किया जाएगा. 

इतने पदों पर होगी भर्ता 

UPSC CSE 2025 के तहत कुल 979 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके जरिए  IAS, IPS, IFS और IRS समेत कई हम सेवाओं में भर्ती की जाती है. इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ ही फाइनल लिस्ट तक पहुंच पाते हैं. 

तीन चरणों में होती है परीक्षा 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है. पहला चरण प्रीलिम्स परीक्षा होता है, दूसरा मेंस एग्जाम और तीसरा इंटरव्यू होता है. फाइनल रिजल्ट मेंस परीक्षा में मिले नंबर और इंटरव्यू के नंबर के आधार पर होता है. 

Advertisement

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
  • सबसे पहले upsc.gov.in  के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद पीडीएफ फाइल खुलेगी. 
  • अपना नाम या रोल नंबर को फिल करें.  
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement