जब से अमेरिका से वापस आया बर्डन में थे... अब अच्छा महसूस कर रहे, प्रधान के इस्तीफे के बाद दिपके के माता-पिता ने दिया बयान

लंबे अनशन और लगातार चल रहे आंदोलन के बाद से आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इसपर  कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके के माता-पिता का रिएक्शन सामने आ गया है.  

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले दीपके के माता-पिता. (Photo: ANI) धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले दीपके के माता-पिता. (Photo: ANI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक और सामाजिक हर ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके के माता-पिता ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस्तीफे को लेकर अपनी राय रखते हुए कई अहम बातें कही हैं. 

क्या बोली मां?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके की मां अनीता डिपके ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. हालांकि, कभी-कभी मुझे डर भी लगता था क्योंकि उसे पीटा गया था. मुझे हमेशा चिंता रहती थी कि उसके साथ क्या होगा. उन्होंने उसे थप्पड़ मारा. मुझे बहुत बुरा लगा. मैं सो नहीं पाई. मैं सुबह तीन-चार बजे तक जागती रही. मैं कुछ खा भी नहीं पाई. हम दोनों की भूख-प्यास उड़ गई थी और नींद भी नहीं आ रही थी. 7 जून के बाद से घर में किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है. उसने बहुत बढ़िया काम किया है. वह अभी बहुत छोटा है फिर भी उसने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा काम कर दिखाया है. 

Advertisement

पिता ने बेटे को लेकर क्या कहा? 

स्टूडेंट के लिए बहुत ही अच्छा हुआ, उनकी जो मांगे थी वो सरकार ने सुनी और स्टूडेंट के लिए बहुत ही अच्छा फैसला लिया. उन्होंने आगे कहा कि मैं तो धर्मेंद्र प्रधान जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं की उन्होंने रिजाइन देते समय भी बहुत बड़ा दिल दिखाया. उन्होंने लेटर में ये लिखा की अभी जो बच्चे वहां पर धरने पर बैठे हैं या दूसरे जो भी बच्चे पढ़ रहे है तो उन्होंने यह धरना इसके ऊपर ध्यान मत दो. ज्यादा पढ़ाई करो और देश का विकास करो तो ये धर्मेंद्र प्रधान जी का भी बहुत बड़ा बड़ापन है. मेरा एक फ्रेंड ने मुझे बताया की तुम टीवी देख रहे हो क्या? तब मैंने टीवी खोला और देखा तो ये सब चल रहा था. अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा स्ट्रगल इतने कम उम्र में करेगा मैंने कभी मेरी जिंदगी में भी नहीं सोचा था.

Advertisement

थप्पड़ खाया, गाली खाई 

अभिजीत के पिता ने आगे कहा कि उसने ये स्ट्रगल के लिए, इस आंदोलन के लिए बहुत ही स्ट्रगल किया है. गालियां खाई लोगों की थप्पड़ खाए और उसके ऊपर वो शाही फेंकी गई. उन्होंने बहुत गलत तरीके से उसका प्रचार किया. यहां तक की उसको आतंकवादी भी बोला. ये सब सुन के बहुत दर्द होता था लेकिन कुछ कह नहीं सकते थे. हम तो पिछले एक डेढ़ महीने ऐसे ही हैं, जब से वो अमेरिका से इधर आया तब से बहुत ही बर्डन में थे, लेकिन अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »