शादी के 11 दिन पहले चली गई नौकरी... Oracle के कर्मचारियों ने शेयर की आपबीती

ओरेकल ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. इससे कर्मचारी सदमे में हैं और अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं. यह नई छंटनी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी बड़े स्तर पर अपने कारोबार का पुनर्गठन कर रही है. साथ ही, ओरेकल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और उसके लिए आक्रामक तरीके से फंड जुटाने पर भी जोर दे रही है. 

Advertisement
शादी के 11 दिन पहले चली गई नौकरी. शादी के 11 दिन पहले चली गई नौकरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

कई दिनों की अटकलों के बाद ओरेकल ने आखिरकार साफ कर दिया है कि वह और कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है. हालांकि, इस बार कितने लोगों की नौकरी प्रभावित हुई है, इसे लेकर अभी कोई सटीक संख्या सामने नहीं आई है. छंटनी सोमवार, 14 सितंबर से शुरू हुई. प्रभावित कर्मचारियों को सुबह करीब 6 बजे ईमेल भेजे गए और उन्हें बताया गया कि कुछ कर्मचारियों की औपचारिक सूचना मिलने से पहले ही ओरेकल के सिस्टम तक पहुंच बंद कर दी गई थी. 

Advertisement

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के जरिए बताया गया है कि कंपनी में हो रहे बदलाव के तहत उनके पद खत्म किए जा रहे हैं. ईमेल मिलने वाला दिन ही उनका आखिरी दिन होगा. कई प्रभावित कर्मचारी अभी भी इस स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कई लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. 

जूनियर ओरेकल डेवलपर की नौकरी चली गई

रेडिट पर एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह उठकर जब उन्होंने देखा कि ओरेकल सिस्टम तक उनकी पहुंच लॉक कर दी गई है. उन्हें करीब 1 घंटे के बाद उन्हें मेल आया कि उनकी नौकरी चली गई. लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं भी इसका हिस्सा बनूंगा. उसने बताया कि वह करीब दो साल से ओरेकल में काम कर रहा था और अभी भी जूनियर डेवलपर था. फ्रेशर के तौर पर नौकरी शुरू करने के बाद उसे कोई प्रमोशन भी नहीं मिला था. हालांकि, उसके मैनेजर ने उसे कभी खराब रेटिंग नहीं दी थी. इसके बजाय, उसे अक्सर कई जरूरी काम दिए जाते थे. 

Advertisement

रेडिट यूजर ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में नौकरी बदलने की अपनी तैयारी शुरू की थी लेकिन मौजूदा कठिन नौकरी बाजार के कारण वे पहले से ही परेशान थे. अब उन्हें डर है कि छंटनी से प्रभावित कई अन्य तकनीकी कर्मचारियों के साथ नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी. 

शादी के 11 दिन पहले चली गई नौकरी 

वहीं, एक कर्मचारी ने ओरेकल के साथ अपना अनुभव शेयर किया है. कर्मचारी ने बताया कि उसकी शादी से ठीक 11 दिन पहले उसकी नौकरी चली गई. इसे जानकारी देते हुए रेडिट यूजर ने लिखा कि मेरी शादी से 11 दिन पहले मुझे नौकरी से निकाल दिया गया. मैंने यहां साढ़े चार साल काम किया और आखिरकार इस बार मेरी नौकरी चली गई. उसने कहा कि वह समझता है कि यह कंपनी का फैसला था और उन्हें उसकी निजी जिंदगी के बारे में पता नहीं था. फिर भी नौकरी जाने का समय उसके लिए काफी हैरान करने वाला था. हालांकि, कर्मचारी ने यह भी कहा कि उसे कुछ राहत महसूस हुई क्योंकि वह आगे बढ़ना चाहता था और नई नौकरी या नया करियर शुरू करना चाहता था. वह ऐसी जगह काम करना चाहता था, जहां दुनिया के लिए कुछ अच्छा किया जा सके. 

Advertisement

अगर चली गई मेरी नौकरी तो... 

फिर एक और कर्मचारी था जिसने दिन भर इस चिंता में बिताया कि कहीं उसे भी नौकरी से न निकाल दिया जाए. उसे डर था कि छंटनी की बनी लिस्ट में कहीं उसका नाम भी न आ जाए. लेकिन एक दिन उसके साथ ऐसी घटना हुई, जिसने उसकी सोच पूरी तरह बदल दी. अचानक उसका छोटा बच्चा दम घुटने के कारण मुश्किल में पड़ गया उस समय कर्मचारी के साथ सिर्फ उसका बच्चा था. कुछ ही सेकंड में उसे एहसास हुआ कि इस वक्त नौकरी, पैसा, करियर, प्रमोशन इनमें से कोई भी चीज काम नहीं आती है. उसके लिए सबसे जरूरी सिर्फ उसका बच्चा था. 

12 साल तक की नौकरी फिर छंटनी 

एक और कहानी एक कर्मचारी की पत्नी ने बताई. लिंक्डइन पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उसके पति ने कंपनी में 12 साल काम करने के बाद ओरेकल की नौकरी खो दी. पोस्ट में उसने आगे लिखा कि ओरेकल में 12 साल काम करने के बाद उन्हें बस इतना ही मिला कि वे अपने सिस्टम में लॉग इन नहीं कर पा रहे थे और उन्हें यह खबर नहीं मिल पा रही थी. लोगों ने बताया कि बाहर से देखने पर यह पता लगाना मुश्किल था कि वह अपनी नौकरी के लिए कितना मेहनत करता था या उस पर कितना दबाव था. इसकी वजह यह थी कि वह हमेशा मुस्कुराता रहता था और अपने आसपास के लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता था. 

Advertisement

नौकरी जाने का दर्द इन सभी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में आया, लेकिन उनकी कहानियां एक बात साफ दिखाती हैं कि छंटनी सिर्फ कर्मचारियों की संख्या कम करने या कंपनी के पुनर्गठन तक सीमित नहीं होती. जब किसी व्यक्ति की नौकरी अचानक चली जाती है, तो उसके सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. उसे भविष्य की चिंता होने लगती है, नई नौकरी ढूंढने का दबाव बढ़ जाता है और करियर को लेकर अनिश्चितता पैदा हो जाती है. 

---- समाप्त ----
रिपोर्टर- दिव्या भाटी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »