Kerala TET 2021: Answer Key जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Kerala TET answer key 2021: केरल टीईटी आंसर की 2021 जारी कर दी गई है. केटीईटी आंसर-की की जांच करने के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो (Getty) प्रतीकात्मक फोटो (Getty)

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 17 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

Kerala TET answer key 2021: केरल परीक्षा भवन द्वारा केरल टीईटी आंसर की 2021 आज शुक्रवार को जारी कर दी गई है. केटीईटी आंसर की 2021 श्रेणी I, II, III और श्रेणी IV शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) 2021 के लिए जारी की गई है. जो उम्मीदवार केरल टीईटी परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट keralapareekshabhavan.in के माध्यम से आंसर-की की जांच कर सकते हैं. 

Advertisement

केटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त और 1 सितंबर को किया गया था. श्रेणी I की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक की भर्ती के लिए है और श्रेणी II की परीक्षा कक्षा 6 से 7 के शिक्षकों की भर्ती के लिए है और श्रेणी III केटीईटी परीक्षा कक्षा 8 से 10 तक पढ़ाने के लिए है. केरल टीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सरकारी कॉलेजों के शिक्षक बन सकते हैं. 

Kerala TET answer key 2021: ऐसे करें चेक 

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिश‍ियल वेबसाइट keralapareekshabhavan.in पर जाएं. 

स्टेप 2: होमपेज पर 'Kerala Teacher Eligibility Test February 2021' पर क्ल‍िक करें. 

स्टेप 3: आप जिस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उसके आधार पर श्रेणी पर क्लिक करें.

स्टेप 4: यहां एक पीडीएफ खुलेगी और आप यहां केरल टीईटी 2021 आंसर-की की जांच कर सकते हैं. 

Advertisement

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट चेक करें और एक प्रिंट-आउट लें. 

Kerala TET answer key: ऐसे कर सकते हैं आपत्त‍ि  

उम्मीदवारों को Kerala TET answer key 2021 की ठीक से जांच करनी चाहिए और 23 सितंबर, शाम 5 बजे के भीतर किसी भी आंसर-की पर आपत्ति उठानी चाहिए. आपत्तियां उठाने का फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा और कार्यालय में जमा करना होगा. 

 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement