'युवाओं के प्रति संवेदनशील सरकार, न्याय जल्द मिलेगा…' CM सोरेन ने दिया अभ्यर्थियों को भरोसा

झारखंड में परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. विशेष जांच दल (SIT) दिन-रात जांच कर रहा है और जल्द ही निष्कर्ष जनता के सामने रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है और कहा कि किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement
Hemant Soren (Photo: PTI) Hemant Soren (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • रामगढ़/रांची,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

झारखंड में परीक्षाओं में गड़बड़ी और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है. रामगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवाओं और छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

'दिन-रात काम कर रही है जांच टीम'
आंदोलनरत छात्रों के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने यह बात पहले भी कही है कि सरकार के पास आंखें और कान हैं, हम इस पूरे मामले को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. जिस तरह से विशेष जांच दल (SIT) की टीम दिन-रात काम कर रही है, हम उसकी रिपोर्ट और निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं. बहुत जल्द जांच का नतीजा छात्रों और राज्य की जनता के सामने रखा जाएगा.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि छात्रों की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सभी को न्याय मिलेगा. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि हम समस्या को ठीक करके ही दम लेते हैं. संबोधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर छात्रों को भरोसा दिलाते हुए लिखा कि यह न्याय करने वाली संवेदनशील सरकार है. जिस समस्या के पीछे हम पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं. संवैधानिक दायरों के तहत मेरे युवा साथियों को न्याय मिल कर रहेगा.

छात्रों को नतीजे का इंतजार
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से राज्य के युवा और छात्र परीक्षाओं के आयोजन, धांधली के आरोपों और पारदर्शिता को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे. मुख्यमंत्री के इस आश्वासन और SIT जांच के अंतिम चरण में होने के बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले में कोई बड़ा फैसला आ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »