Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक्स यानी 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. बिहार सेकेण्डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के रिजल्ट बीते सप्ताह जारी कर दिए हैं, जिसके बाद से 10वीं के रिजल्ट का इंतजार जारी है. कई वेबसाइट्स पर रिजल्ट डेट और टाइम की जानकारी दी जा रही है मगर बता दें कि अभी सभी जानकारियां केवल टेंटेटिव हैं. 10वीं के रिजल्ट के संबंध में फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी जारी नहीं की गई है. कुछ वेबसाइट्स पर रिजल्ट आज जारी होने के दावे भी किए जा रहे हैं मगर यह जानकारी आधिकारिक नहीं है.
BSEB 10th Result 2022 LIVE Updates: Check Here
कहां होगी रिजल्ट डेट की घोषणा?
रिजल्ट की तैयारी पूरी होने के बाद बोर्ड एक डेट और टाइम तय करता है जिसपर रिजल्ट जारी किया जाता है. तय डेट और समय पर राज्य शिक्षामंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करते हैं. बोर्ड अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिजल्ट डेट और टाइम की आधिकारिक घोषणा करता है. इसके अलावा किसी भी अन्य अनाधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर छात्र भरोसा न करें.
कहां पहुंची है तैयारी?
कॉपियों की चेकिंग पूरी होने के बाद बोर्ड अपने दफ्तर में टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन करता है. इसके बाद रिजल्ट की घोषणा प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से की जाती है और टॉपर्स को ईनाम भी दिए जाते हैं. टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा होते ही बोर्ड रिजल्ट रिलीज़ की डेट का ऐलान कर देगा. उम्मीदवार किसी भी ताजा अपडेट के लिए बोर्ड का ट्विटर हैंडल देखें, अथवा आजतक एजुकेशन पर नज़र बनाकर रखें.
कहां डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्ट?
रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से इन वेबसाइट्स पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा.
aajtak.in/education
रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: बताई गई आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सब्मिट करना होगा.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
बोर्ड बनाने जा रहा है ये रिकॉर्ड
इस वर्ष भी बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. बोर्ड 10वीं के रिजल्ट भी रिकॉर्ड टाइम में जारी करेगा. बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं के रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के 1 महीने के भीतर जारी कर दिए हैं. ऐसे में 10वीं के रिजल्ट के लिए भी छात्रों को ज्यादा इंंतजार नहीं करना होगा.
aajtak.in