पटना की सड़कों पर भयंकर बवाल, शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठी चार्ज

बिहार में सियासी हलचल अभी थमी भी नहीं थी कि राजधानी पटना की सड़कों पर छात्रों ने मोर्चा खोल दिया. ताजा जानकारी के अनुसार सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थ‍ियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर द‍िया. इस बवाल से ब‍िहार की राजधानी में हड़कंप की स्थ‍ित‍ि बन गई है.

Advertisement
बिहार में 'शिक्षक बहाली' पर संग्राम: मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन पटना में 10 हजार छात्रों का 'हल्ला बोल', जानें क्या हैं मांगें? (File Photo - ITG) बिहार में 'शिक्षक बहाली' पर संग्राम: मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन पटना में 10 हजार छात्रों का 'हल्ला बोल', जानें क्या हैं मांगें? (File Photo - ITG)

अनिकेत कुमार

  • पटना ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

बिहार की सियासत में जहां कल तक नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की गूंज थी, वहीं आज पटना की सड़कों पर बीपीएससी अभ्यर्थ‍ियों पर लाठी चार्ज हो गया. पुलिस ने अभ्यर्थ‍ियों पर ऐसे लाठ‍ियां बरसाईं कि कई छात्र एक दूसरे के ऊपर ग‍िर गए. वहीं प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया.

बता दें कि मंत्र‍िमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद, शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) के विज्ञापन की मांग को लेकर करीब 10 हजार अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं. पटना कॉलेज से शुरू हुआ यह हुजूम डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ रहा था, जिससे पूरे शहर की रफ्तार थम गई.

Advertisement

क्यों उग्र हुए अभ्यर्थी? 
छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के पीछे तीन प्रमुख कारण सामने आए हैं. पहला कि अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार TRE 3 की प्रक्रिया को ही खींच रही है, जबकि लाखों छात्र TRE 4 के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं. छात्रों की दूसरी मांग है कि सरकार रिक्तियों की सही संख्या सार्वजनिक करे और विज्ञापन जारी करने की डेडलाइन बताए. प्रदर्शन में एक सुर यह भी उठ रहा है कि शिक्षक बहाली में बिहार के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने वाली 'डोमिसाइल नीति' को सख्ती से लागू किया जाए.

छात्र नेता दिलीप की सरकार को चेतावनी
छात्रों का नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में व्यस्त है, लेकिन उसे उन युवाओं की परवाह नहीं है जो साल भर से लाइब्रेरी में बैठकर आंखों की रोशनी कम कर रहे हैं. अगर आज विज्ञापन की घोषणा नहीं हुई, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन घेराव में बदल जाएगा.

Advertisement

डाकबंगला चौराहे पर जुटे अभ्यर्थी

प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल और वाटर कैनन का इंतजाम किया है. डाकबंगला चौराहे को चारों तरफ से घेर लिया गया है. 10 हजार की भीड़ के कारण पटना का ट्रैफिक पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. एम्बुलेंस और स्कूल बसों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. बता दें कि इस भारी विरोध के बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग या नवनियुक्त मंत्रियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिससे गुस्सा और बढ़ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »