बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हजारों पुलिस अभ्यर्थी, जानें मामला

धरने पर बैठे अभ्यार्थियों का कहना है कि जुलाई 2023 में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बिहार सरकार के द्वारा जो विज्ञापन निकाला गया था उसमें EWS (Economically Weaker Section) ओर NCL (Non Creamy Layer) सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी जो अब की जा रही है.

Advertisement
Bihar Police Constable Passed Candidates Protest Bihar Police Constable Passed Candidates Protest

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 03 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

Bihar Police Constable Exam Passed Candidates Protest: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए हजारों अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि जुलाई 2023 में जो विज्ञापन बिहार सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए जारी किया था, उसमें EWS (Economically Weaker Section) और NCL (Non Creamy Layer) सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी, लेकिन अब परीक्षा परिणाम के बाद ये सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं.

Advertisement

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब जुलाई 2023 में सिपाही भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला गया था, तब इसमें स्पष्ट रूप से इन सर्टिफिकेट्स की आवश्यकता का उल्लेख नहीं था. अब, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, CCC (Computer Science Certification) द्वारा अचानक EWS और NCL सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में गहरी नाराजगी है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

आवेदन के वक्त नहीं मांगे गए थे सर्टिफिकेट

इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों का कहना है कि जब उन्होंने आवेदन किया था, तब इन सर्टिफिकेट्स की आवश्यकता नहीं थी, तो कई अभ्यर्थियों ने इन्हें बनवाने की आवश्यकता नहीं समझी थी. अब, जब परीक्षा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम घोषित हो गए हैं, तो अचानक ये सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं, जो कई अभ्यर्थियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.

Advertisement

अभ्यर्थियों का कहना है कि अब उन्हें एक और सर्टिफिकेट बनाने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. केंद्रीय चयन पर्षद (CCC) द्वारा वर्ष 2022 का EWS और NCL सर्टिफिकेट मांगने का निर्णय गलत है, क्योंकि अब यह सर्टिफिकेट बनवाना संभव नहीं है. अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में सफल अभ्यर्थी सोमवार से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. 

इतने कैंडिडेट्स हुए प्रभावित

CCC के द्वारा दो अतिरिक्त सर्टिफिकेट मांगे जाने के कारण कम से कम 35000 से 40000 अभ्यर्थी इससे प्रभावित हो रहे हैं. बता दें कि 2023 में बिहार पुलिस के 21391 पदों पर वैकेंसी के लिए सरकार के द्वारा विज्ञापन निकाला गया था. सोमवार से जो अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं उनके समर्थन में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले कई शिक्षक और फिजिकल परीक्षा की तैयारी करने वाले कई शिक्षक समेत कई छात्र नेता अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर गए हैं. 9 दिसंबर से सिपाही भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट शुरू होना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement