पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की है. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के बाद हुए इस चुनाव में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के Gen Z मतदाताओं की बड़ी भागीदारी रही.

Advertisement
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अंकित बिढान को जीत मिली है. (Photo- X) पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अंकित बिढान को जीत मिली है. (Photo- X)

पीयूष मिश्रा

  • चंडीगढ़,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. ABVP के अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के बाद हुए इस पहले छात्र संघ चुनाव में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बड़ी संख्या में Gen Z छात्र मतदाता थे.

बता दें कि बीजेपी और अकाली दल के छात्र संगठनों ने वोटिंग से ठीक पहले छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए आपस में हाथ मिला लिया था. इस साथ ने कैंपस में जीत के झंडे गाड़ दिए. 

Advertisement

इस चुनाव के दौरान जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा. विपक्षी छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया और इसे लेकर ABVP को घेरने की कोशिश की. हालांकि, इसके बावजूद अध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार अंकित बिढान ने जीत दर्ज की.

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव को छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. खासकर जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद युवाओं और Gen Z मतदाताओं के रुख को लेकर इस चुनाव पर नजर थी. नतीजों में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत संगठन के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) चुनाव 2026-27 के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए. छात्र संघ के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए हुए चुनाव में अंकित ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. वहीं अरमान सिंह भिंडर उपाध्यक्ष, ध्यान सिंह सचिव और विशाल बामल संयुक्त सचिव चुने गए.

Advertisement

अंकित ने 512 वोटों से जीता अध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद के लिए हुए करीबी मुकाबले में अंकित ने 3,149 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने आदिल बराड़ को हराया, जिन्हें 2,637 वोट मिले. इस तरह अंकित ने 512 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया. वहीं गुरमन सिंह सिद्धू को 2,263 वोट और दर्शप्रीत सिंह को 1,387 वोट मिले.

अरमान सिंह भिंडर बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर अरमान सिंह भिंडर ने 3,322 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. आकांक्षा ठाकुर को 2,818 वोट मिले. इसके अलावा विपुल भादू ने 1,284, मनमीत कौर ने 1,053 और अरमान सिंह ने 652 वोट हासिल किए.

ध्यान सिंह ने जीता सचिव पद

सचिव पद पर ध्यान सिंह (समीर) ने जीत हासिल की. उन्हें कुल 4,045 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आर्यन सहारण ने 3,678 वोट हासिल किए. वहीं मुस्कान चौहान को 1,286 वोट मिले. ध्यान सिंह ने 367 वोटों के अंतर से सचिव पद अपने नाम किया.

विशाल बामल बने संयुक्त सचिव

संयुक्त सचिव पद पर विशाल बामल ने 3,506 वोटों के साथ जीत दर्ज की. देव राज सिंह नैन को 2,338 वोट, राम चंदर सिंह को 1,650 वोट और अमीन कौर को 1,141 वोट मिले.

चुनाव नतीजों की घोषणा के साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के चारों प्रमुख पदों के नए पदाधिकारी तय हो गए हैं. ये निर्वाचित प्रतिनिधि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Advertisement

2027 का 'सेमीफाइनल' क्यों कहा जा रहा है?
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदेश के सभी 23 जिलों के युवा पढ़ाई करते हैं. कैंपस का चुनावी माहौल यह साफ संकेत देता है कि पंजाब का पढ़ा-लिखा और जागरूक युवा वर्ग किस राजनीतिक विचारधारा की तरफ झुक रहा है. इसीलिए सभी राजनीतिक दलों ने पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के जरिए अपना दबदबा कायम करने की है.

राज्य की मुख्य राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव के जरिए अपनी नीतियों और युवा लोकलुभावन योजनाओं की जमीनी हकीकत को परख रही हैं. यहां से निकलने वाले युवा नेता 2027 के विधानसभा चुनाव में ग्राउंड कैंपेन का चेहरा बनेंगे. इस बार का मुकाबला किसी एक तरफ झुकता नजर नहीं आ रहा है, हॉस्टल की बुनियादी सुविधाएं, फीस वृद्धि, रिसर्च स्कॉलर्स के मुद्दे और सुरक्षा जैसे लोकल टॉपिक राष्ट्रीय मुद्दों पर भारी पड़ रहे हैं.

निर्दलीय प्रत्याशियों और बागी गुटों की मौजूदगी ने बड़े दलों का गणित उलझा दिया था. छात्रसंघ अध्यक्ष का ताज अब एबीवीपी के सिर सज चुका है. इसी के साथ अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब की राजनीति की तस्वीर भी कुछ-कुछ साफ होने लगी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »