दूरदर्शन आज ही के दिन पहली बार रंगीन हुआ और इसके बाद देश में रंगीन टीवी का क्रेज बढ़ता चला गया.
सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन ने साल 1982 में 25 अप्रैल को रंगीन प्रसारण की शुरुआत की थी.
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज दूरदर्शन 2 राष्ट्रीय और 11 क्षेत्रीय चैनल के साथ कुल 21 चैनल का प्रसारण करता है.
1416 जमीनी ट्रांसमीटर और 66 स्टूडियो के साथ यह देश का सबसे बड़ा प्रसारणकर्ता है.
कृषि दर्शन देश में सबसे लंबा चलने वाला दूरदर्शन का कार्यक्रम है.
रंगीन प्रसारण के 6 महीने के अंदर टीवी की डिमांग बढ़ गई और सरकार ने 50 हजार टीवी सेट विदेशों से आयात किए.
रंगीन टीवी को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज था कि 8000 कीमत वाली टीवी के लिए लोग 15000 रुपये देने को तैयार थे.
1975 तक दूरदर्शन सिर्फ 7 शहरों में सीमित था.
हम लोग, बुनियाद, नुक्कड़ और रामायण जैसे कार्यक्रमों ने दूरदर्शन की लोकप्रियता को बुलंदियों पर पहुंचाया.
वंदना भारती