UPSC परीक्षा वाले दिन न करें ये गलतियां वरना हो सकती है परेशानी

UPSC प्रीलिम्स 2026 में शामिल होने वाले  छात्रों के लिए ये समय फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला है. 24 मई को आयोजित होनी वाली परीक्षा में क्या लेकर जाना है और क्या नहीं ये जानना बहुत जरूरी है. अगर आप अपने साथ कुछ ऐसी चीजें लेकर जाते हैं जो परीक्षा केंद्र पर अलॉउड नहीं है, तो आपको एंट्री में दिक्कत हो सकती है. 

Advertisement
UPSC Guideline For Prelims Exam UPSC Guideline For Prelims Exam

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

UPSC प्रीलिम्स 2026 का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्र इस कठिन परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं. लेकिन कई बार जब आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो परीक्षा केंद्र पर ऐसी चीजें लेकर चले जाते हैं, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में परीक्षा से पहले एग्जाम डे गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है. कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से परेशानी का सामना करते हैं. ऐसे में परीक्षा वाले दिन कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में. 

Advertisement

यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. जनरल स्टडीज पेपर सुबह 9:30 बजे शुरू होगा जबकि CSAT दोपहर 2:30 बजे से होगा जिसके लिए सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पहुंच जाएं ताकि बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग की प्रोसेस पूरी हो सके. 

डॉक्यूमेंट है जरूरी 

इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएससी एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंट कॉपी और ओरिजिनल फोटो आईडी साथ लेकर जाना अनिवार्य है. इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ ही छात्रों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक डॉक्यूमेंट लेकर जाना जरूरी है. यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है तो दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना जरूरी होगा. 

Advertisement

गलती से भी न लेकर जाएं ये सामान 

यूपीएससी परीक्षा में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूरी तरह से बैन है. इसके अलावा किताबें, नोट्स, बैग और कैलकुलेटर भी परीक्षा हॉल में लेकर जाना मना है. किसी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है.

परीक्षा के दिन पहनें आरामदायक कपड़े

हालांकि, यूपीएससी ने ड्रेस कोड ऑफिशियल ड्रेस कोड को लेकर जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. हैवी ज्वेलरी, बड़े पॉकेट वाले कपड़े और मोटे सोल वाले जूते पहनने से बचना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement