उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन करती है. इस कड़ी में एक बार फिर इसका आयोजन होने वाला है जिसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ ही अलग-अलग डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं. राज्य के सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से यूपी रोजगार मेला 2026 आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है जहां निजी कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर करेगी. अब इस रोजगार मेले की जो बात सबसे खास है, वह ये है कि इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है यानी उम्मीदवारों को 1 रुपये भी नहीं देना होगा. ये मौका उन उम्मीदवारों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस रोजगार मेले में 10वीं,12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और एमबीए जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर योजना से जुड़े युवा भी इसमें रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. आवेदन करने की न्यूनतम एज 18 साल निर्धारित की गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा संबंधित कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग होगी.
बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थी सभी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन सेवायोजन पोर्टल पर जाकर करना होगा. लेकिन उसके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, एकेडमिक डिटेल्स और जरूरी डिटेल्स अपलोड करने होंगे. अंतिम चरण में आवेदन जमा कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए.
इन जिलों में लगेंगे रोजगार मेला
जून और जुलाई 2026 के दौरान भदोही, मुजफ्फरनगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, झांसी, एटा, फिरोजाबाद, उन्नाव, देवरिया, रामपुर, कानपुर नगर, बुलंदशहर सहित कई जिलों में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. आगरा में महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला का आयोजन होगा. लेकिन जबकि मुजफ्फरनगर, भदोही, प्रयागराज और लखनऊ में भी अलग-अलग तारीखों पर बड़ी संख्या में खाली पदों के लिए भर्ती की जाएगी.
छात्रों को क्या-क्या लाना होगा?
रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड बायोडाटा और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा ताकि इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
आजतक एजुकेशन डेस्क