ऑफिस का माहौल तेजी से बदल रहा है और इसके साथ बदल रही है वहां इस्तेमाल होने वाली भाषा भी. खासकर Gen Z कर्मचारी अपने काम करने के तरीके के साथ ऐसी नई टर्म्स लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर कई बार सीनियर कर्मचारी भी हैरान रह जाते हैं. मीटिंग, चैट या कॉफी ब्रेक के दौरान बोले जाने वाले ये शब्द अब आधुनिक ऑफिस कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं. ये सिर्फ ट्रेंडी स्लैंग नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी की सोच को भी दिखाते हैं.
वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य, ओवरवर्क से दूरी और बेहतर प्रोफेशनल लाइफ जैसी बातों को Gen Z इन्हीं टर्म्स के जरिए आसानी से बयां करती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज के युवा ऑफिस में किन नए शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका मतलब क्या है, तो यहां जानिए Gen Z के सबसे चर्चित वर्कप्लेस टर्म्स.
Gen Z बदल रहे ऑफिस कल्चर
इन दिनों Gen Z सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्हें किस तरह अपनी बात मनवानी है वह अच्छे से जानते हैं. इतना ही नहीं बल्कि ऑफिस में किस तरह से कल्चर को बदलना है, वह उसमें भी आगे रहते हैं. कुल मिलाकर वह अपने शर्तों पर ही काम करते हैं. वह केवल काम को ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी प्राथमिकता देते हैं.
ये हैं वह शब्द जो वह ऑफिस में करते हैं यूज
क्वाइट क्विटिंग
इसका मतलब जॉब छोड़ना नहीं होता है बल्कि बिना इस्तीफा दिए उतना ही काम करना है जितना जरूरी हो. ज्यादा काम करना या बिना वजह के ओवरटाइम काम से वह साफ इनकार कर देते हैं.
रेज अप्लाइंग
ऑफिस में मैनेजर आपको अपने केबिन में बुलाकर डांट लगाता है. लेकिन Gen Z जब ऑफिस से परेशान हो जाते हैं और वह कई कंपनियों में नौकरी के लिए अपनी CV भेजते हैं, तो इसे रेज अप्लाइंग
कहते हैं. यह उनके गु्स्सा जाहिर करने का तरीका है.
लाउड क्विटिंग
लाउड क्विटिंग, क्वाइट क्विटिंग से बिल्कुल अलग होती है. इसमें कर्मचारी चुपचाप ऑफिस से जाने के बजाय सबके सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नौकरी छोड़ते हैं.
बेयर मिनिमम मंडे
बेयर मिनिमम मंडे का मतलब नाम से ही पता चल रहा है. इसका मतलब होता है कि सोमवार को खुद पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना. इससे बचने के लिए वह केवल वहीं काम करते हैं, जो जरूरी होते हैं.
घोस्टिंग द बॉस
इसका मतलब होता है कि ऑफिस का टाइम खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन बॉस के कॉल या मैसेज का रिप्लाई न करना और अपनी पर्सनल लाइफ को टाइम देना.
आजतक एजुकेशन डेस्क