SBI SCO Exam: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडेर ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

SBI SCO Admit Card 2023-24: एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 02 फरवरी तक एक्टिव रहेगा. उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
SBI SCO Admit Card 2023-24 SBI SCO Admit Card 2023-24

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

SBI SCO Admit Card 2023-24: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस बैंक भर्ती (SBI Specialist Cadre Officer Vacancy) के लिए आवेदन किया था, वे अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 02 फरवरी तक एक्टिव रहेगा. उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

Advertisement

SBI SCO Admit Card 2023-24: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
स्टेप 4: इसके बाद लिखित परीक्षा पोस्ट में से एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
स्टेप 5: पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 439 पदों को भरेगा. एडमिट कार्ड के अलावा, गैर-लिखित और संशोधित परीक्षा पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी किया गया है. इंटरव्यू शेड्यूल और वेन्यू करके चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement