संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. (आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें)
ये है आवेदन करने की जरूरी तारीखें
आवेदन करने की तारीख- 24 जुलाई 2020
आवेदन समाप्त होने की तारीख- 13 अगस्त 2020
ये हैं पदों के नाम
Medical Officer/Research Officer
Assistant Engineer
Specialist Grade III
Assistant Professor
Senior Scientific Officer
Architect (Group-A)
कैसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा. परीक्षा जनरल / EWS कैटेगरी के लिए 50 अंक, OBC के लिए 45 अंक, SC / ST / PH के लिए 40 अंक के लिए होगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा.
आवेदन फीस
उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा / मास्टर क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा. SC/ST/PH/ महिला उम्मीदवार के लिए कोई फीस नहीं है.
aajtak.in