TPSC SI PET 2021: कोरोना के कारण त्रिपुरा आयोग ने स्थगित की सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, यहां देखें नई तारीख

Sarkari Naukri, TPSC SI PET Exam Date 2021:  त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर (पुरुष) (यूबी) के पद पर भर्ती के लिए कोरोना के कारण 17 मई 2021 को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी है.

Advertisement
TPSC SI PET Date 2021 Postponed: त्रिपुरा आयोग ने स्थगित की परीक्षा TPSC SI PET Date 2021 Postponed: त्रिपुरा आयोग ने स्थगित की परीक्षा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST
  • 17 मई 2021 को होनी थी सब इंस्पेक्टर की परीक्षा
  • सब-इंस्पेक्टर ग्रुप-सी के 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा

Sarkari Naukri, TPSC SI PET Date 2021: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने  गृह विभाग, त्रिपुरा सरकार के अधीन सब इंस्पेक्टर (पुरुष) (यूबी) के पद पर भर्ती के लिए 17 मई 2021 को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) स्थगित कर दी है. दरअसल, देशभर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. फिलहाल, TPSC SI PET 2021 परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि. नई तारीख का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा.

Advertisement

दरअसल, इसके जरिए सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) (अन-आर्मड ब्रांच), ग्रुप-सी के 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अंतिम चयन लिखित परीक्षा में हासिल किए गए अंकों और पर्सेनेलिटी टेस्ट के अंकों को जोड़कर मैरिट के आधार पर किया जाएगा. पर्सनालिटी टेस्ट के लिए उम्मीदवार को सभी लिखित परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है.

यदि कोई व्यक्ति व्यक्तित्व परीक्षण में अनुपस्थित रहता है, तो अंतिम चयन के लिए उसकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा. शारीरिक दक्षता परीक्षण का मानक 'One star standard' ’[100mtr] होगा. जिसमें, रन- 15 सेकंड, लॉन्ग जंप - 3.80 मीटर, शॉट पुट (7.26 किलोग्राम) - 5.60 मीटर, हाई जंप - 1.20 मीटर, 800 मीटर रन - 2 मिनट 5 सैकेंड ये शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है. 

वे उम्मीदवार जो वन-स्टार मानक प्राप्त करते हैं और इस प्रकार शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठना होगा, जिसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण, दोनों टीपीएससी द्वारा आयोजित किया जाएगा.

Advertisement

आधिकारिक नोटिस के लिए यहां क्लिक करें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement