RRB Group D Admit Card 2021: ऑनलाइन CBT 1 एडमिट कार्ड जल्‍द, देखें किसे मिलेगा फ्री ट्रैवल पास

RRB Group D Admit Card, Exam Date 2021: बोर्ड कैंडिडेट्स को एग्‍जाम सिटी तक आने जाने के लिए फ्री ट्रैवल पास भी मुहैया करेगा जिसकी मदद से उम्‍मीदवार एग्‍जाम देने के लिए मुफ्त रेल यात्रा कर सकेंगे. एग्‍जाम एडमिट कार्ड और ट्रैवल पास परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे.

Advertisement
RRB Group D Admit Card, Exam Date 2021: RRB Group D Admit Card, Exam Date 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST
  • ऑनलाइन एग्‍जाम कई फेज़ में आयोजित होंगे
  • एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे

RRB Group D Admit Card, Exam Date 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)जल्‍द ही ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन CBT 1 परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है. बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एग्‍जाम का शेड्यूल जारी करने वाला है जिसके बाद एग्‍जाम एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिए जाएंगे. उम्‍मीदवारों की बड़ी संख्‍या के चलते एग्‍जाम कई फेज़ में आयोजित होंगे और परीक्षा से 4 दिन पहले एग्‍जाम एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे. 

Advertisement

उम्‍मीदवारों के एडमिट कार्ड के साथ फ्री ट्रैवल पास भी जारी किए जाएंगे. बोर्ड कैंडिडेट्स को एग्‍जाम सिटी तक आने जाने के लिए फ्री ट्रैवल पास भी मुहैया करेगा जिसकी मदद से उम्‍मीदवार एग्‍जाम देने के लिए मुफ्त रेल यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि फ्री ट्रैवल पास आरक्षित कैटेगरी के केवल उन उम्‍मीदवारों को मिलेगा जिन्‍होंने इसके लिए आवेदन किया होगा. एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय ही ट्रैवल पास के लिए आवेदन करना होता है.

बोर्ड किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्‍यम से एडमिट नहीं भेज जाएगा. उम्‍मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, और इसके प्रिंट आउट के साथ ही एग्‍जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. बगैर वैध एडमिट कार्ड के एग्‍जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें कि अभी तक एग्‍जाम एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है मगर एग्‍जाम से 4 दिन पहले कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे. इसकी जानकारी उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर भी दे दगी जाएगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement