MBA पास ने ठुकराई 25 लाख की नौकरी, टैक्सी चलाकर हर महीने कमा रहे 6.5 लाख रुपये 

आज के डिजिटल दौर में नौकरी मिलना किसी जंग से कम नहीं है. लेकिन इस दौरान कई ऐसे लोग हैं जो अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ कोई और काम कर रहे हैं. ऐसी ही एक स्टोरी सामने आई है. एक व्यक्ति ने पहले तो MBA किया और जब उसे 25 लाख रुपये की नौकरी मिली तो वह उसे छोड़कर Ola ड्राइवर बनने का फैसला किया. 

Advertisement
 Man Quits 25 Lakh Rupees Job To Became Ola Driver.  (Photo : ITG) Man Quits 25 Lakh Rupees Job To Became Ola Driver. (Photo : ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

आज के दौर में करियर को लेकर युवाओं की सोच और पसंद दोनों तेजी से बदल रही है. पहले जहां मोटी सैलरी और बड़ी कंपनी युवाओं को आकर्षित करती थी, वह अब बदल गई है. अब लोग अपने काम में आजादी, मेंटल पीस और सेटिस्फेक्शन चाहते हैं. इसी बदलती सोच को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर असली सफलता क्या है. एक MBA ग्रेजुएट ने 25 लाख की नौकरी छोड़ ड्राइवर बनने का फैसला किया. शुरुआत में उसके घरवालों ने उसे खूब ताने दिए.   

Advertisement

अच्छी डिग्री और सैलरी नहीं दे रही सेटिस्फेक्शन 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में एक ऐसे युवक के बारे में बताया गया है जो टियर-2 कॉलेज से MBA करता है और उसे 25 लाख रुपये सालाना (LPA) की नौकरी का ऑफर था. किसी भी छात्र के लिए ये ड्रीम जॉब मानी जाती है. सोचिए उसके इस ऑफर से भविष्य सुरक्षित था लेकिन युवक ने जो किया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है. उसने 25 लाख की नौकरी छोड़ ड्राइवर बनने का फैसला किया जिसका कारण था नौकरी के लंबे घंटे, लगातार काम का दबाव और निजी जीवन के लिए समय की कमी ने उसे अंदर से परेशान कर दिया. वह काम तो कर रहा था, लेकिन मजबूरी में, उसे अपने काम से खुशी नहीं 
मिल रही थी.

Advertisement

नौकरी छोड़ने का किया फैसला 

काफी सोच-विचार के बाद उसने एक ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उसने अपनी हाई-पेइंग जॉब छोड़ने का फैसला किया. यह कदम जोखिम भरा था, क्योंकि किसी के लिए इतनी बड़ी सैलरी छोड़ना आसान नहीं होता है.   नौकरी छोड़ने के बाद उसने Ola कैब चलाने का काम स्टार्ट किया. रिश्तेदारों, घरवालों और जान-पहचान के वालों ने उसे खूब ताने दिए. लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और बस अपने काम पर फोकस किया. 

इस तरह कमाए 6.5 लाख रुपये 

शुरुआत में उसकी सैलरी अच्छी नहीं थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और लगातार काम करता रहा. उसने अपने काम में सुधार किया और थोड़ी सेविंग करना शुरू कर दी. थोड़े समय के बाद उसने अपनी पहली कार खरीदी और फिर दूसरी. धीरे-धीरे उसने सिर्फ ड्राइविंग करने के बजाय बिजनेस की तरह सोचना शुरू कर दिया. उसने अपनी गाड़ियों की संख्या बढ़ाई और अन्य लोगों को काम पर रखा. इस तरह उसका काम एक छोटे लेवल से बढ़कर ट्रांसपोर्ट बिजनेस में बदल गया. 3 साल की कड़ी मेहनत उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. अब वह सिर्फ एक ड्राइवर नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन बन चुका है. उसके पास  12 गाड़ियां हैं और वह उन्हें मैनेज करता है. अपनी मेहनत के दम पर वह आज हर महीने लगभग 6.5 लाख रुपये कमा रहा है. जो रास्ता लोगों को शुरुआत में गलत लगा था, वहीं उसके लिए सफलता की राह बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement