पहले 40 से 50 साल की उम्र में आते-आते लोग सेटल होने पर विश्वास रखते थे लेकिन समय के साथ-साथ इसमें भी बदलाव देखा जा रहा है. जहां इस उम्र में लोग सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होते थे वहीं अब वह नए करियर के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इसे भी ज्यादा खास बात ये है कि साल 2026 में बदलते जॉब मार्केट में इन एक्सपीरिएंस लोगों जरूरत पड़ रही है. अच्छी नौकरी के साथ ही उन्हें अच्छी सैलरी भी मिल रही है. लेकिन कई बार लोग पिछड़ने की वजह से ये कदम नहीं उठाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनके पास केवल अच्छी स्किल ही नहीं परेशानियों को सॉल्व करने का अच्छा अनुभव भी होता है. लेकिन इस उम्र में भी आप अपना करियर दोबारा से शुरू कर सकते हैं.
अनुभव सबसे बड़ी ताकत
जॉब मार्केट में 40 से 50 साल उम्र वाले व्यक्ति के हाथ कभी खाली नहीं होते हैं. उनके पास सालों का अनुभव होता है. इससे न केवल वह आपके काम को आसान बनाते हैं बल्कि नए युवाओं को भी सिखाते हैं. लोगों से कैसे डील करना है, मुश्किल वक्त में कैसे फैसले लेने हैं और हर किसी के साथ मिलकर किस तरह काम करना है, उन्हें अच्छे से आता है. आज के दौर में कई कंपनियां ऐसी हैं, जो ऐसे ही मच्योर लोगों की तलाश कर रही हैं.
पैसे नहीं पैशन के पीछे भागना
जब लोग अपने टीन एज में होते हैं, तो उन्हें हर करियर एट्रैक्ट करता है लेकिन इस उम्र तक आते-आते आपको अपनी खूबियां और कमियां, दोनों अच्छी तरह पता होती हैं. आपको पता होता है कि आप किस काम में बेस्ट हैं. साथ ही इसमें पैसों की तंगी और सेटल होने का डर नहीं होता है. 50 की उम्र तक आप अपनी सारी बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके होते हैं यानी आप पैसों के पीछे भागने के बजाय अपने पैशन के पीछे जाते हैं.
इन क्षेत्रों में होता है अच्छा मौका?
कई लोग सोचते हैं कि इस उम्र में कोई भी दोबारा से पढ़ाई नहीं कर सकता या नया स्किल नहीं सीख सकता है लेकिन ये गलत है. आज के डिजिटल दौर में नया स्किल सीखना बेहद आसान है. इसके लिए उन्हें किसी डिग्री की जरूरत नहीं है. अगर आप दुविधा में हैं कि कौन सा करियर अच्छा होगा तो चलिए आपको वो भी बता देते हैं.
1. AI और डिजिटल स्किल्स
AI टूल्स, प्रॉम्प्ट राइटिंग, डेटा एनालिसिस और ऑटोमेशन जैसी स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. टेक बैकग्राउंड न होने पर भी कई शुरुआती कोर्स उपलब्ध हैं.
2. साइबर सिक्योरिटी
डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की जरूरत लगातार बढ़ रही है. इसमें रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस जैसे रोल अनुभवी लोगों के लिए अच्छे विकल्प हैं.
3. प्रोजेक्ट और प्रोडक्ट मैनेजमेंट
अगर आपके पास टीम संभालने और प्रोजेक्ट मैनेज करने का अनुभव है, तो यह क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त हो सकता है.
4. फाइनेंशियल प्लानिंग
अगर आपकी रुचि फाइनेंशियल प्लानिंग में है, तो सर्टिफिकेशन लेकर फाइनेंशियल एडवाइजर या वेल्थ मैनेजर के रूप में काम किया जा सकता है.
5. डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट
SEO, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में फ्रीलांस और फुल-टाइम दोनों तरह के अवसर उपलब्ध हैं.
आजतक एजुकेशन डेस्क