GATE 2018 TIPS: एग्जाम में बाकी है सिर्फ एक महीना, ऐसे करें तैयारी

अगर आप गेट के एग्जाम में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो आपकी तैयारी का स्तर भी ऊंचा होना चाहिए. इन टिप्स कोे फॉलो कर ऐसे करें  गेट के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2018 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. गेट एग्जाम का एंट्रेंस एग्जाम फरवरी में 3-4 और 10-11 तारीख को होगा. इस एग्जाम में स्टूडेंट्स में अच्छी रैंक हासिल करने का बहुत ज्यादा दबाव बना रहता है.  अब एंट्रेंस एग्जाम में कम समय बाकी है , जानें गेट की तैयारी करने का सही तरीका...

Advertisement

 अपनाएं ये टिप्स...

-  GATE एग्जाम के लिए रेफ्रेंस बुक्स काफी अच्छी रहती हैं. इनसे ना केवल स्टूडेंट्स को अच्छे आइडियाज मिलते हैं बल्कि इनमें पूरा सिलेबस और सैंपल पेपर भी कवर हो जाते हैं. साथ ही स्टूडेंट्स का समय बचता है और एग्जाम की तैयारी भी अच्छे से हो जाती हैं.

-  एग्जाम में सिर्फ 1 महीना बाकी है ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि स्टूडेंट्स सभी सब्जेक्ट्स की एक लिस्ट बना लें और पेपर में दिए गए मार्क्स के अनुसार ज्यादा मार्क्स वाले सब्जेक्ट्स की पहले अच्छे से तैयारी कर लें.

-  ध्यान रखें अगर आखिरी समय में आपकी पूरी तैयारी नहीं हो पाई है तो आप किसी भी टॉपिक को उठाकर ना पढ़ें इससे कंफ्यूजन बढ़ सकता है.

-  अगर एक बार आपकी तैयारी हो चुकी है तो आप पुराने पिछले दस साल के प्रश्न पत्रों को उठाकर उनसे अपना मूल्यांकन कर सकते हैं. इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

Advertisement

-  एक दम से पूरे सिलेबस की तैयारी करना संभव नहीं है इसलिए कम समय में कुछ ऐसे सब्जेक्ट जिनमें से आपने कुछ पढ़ा हुआ है उनके कुछ टॉपिक की तैयारी कर सकते हैं.

- एग्जाम से कुछ दिन पहले खुद को प्रेशराइज ना करें, रिलैक्स होकर एग्जाम के लिए रिविजन करें.

- एग्जाम की तैयारी के दौरान अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement