IIT बॉम्बे से पढ़ाई, UPSC का तैयारी, KBC में छोड़ा 1 करोड़ का क्वेशन, क्या था सवाल?    

आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले और UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 18 में 50 लाख रुपये जीते. हालांकि, जब उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, तो उन्होंने आगे खेलने के बजाय शो छोड़ने का फैसला किया. 1 करोड़ रुपये के इस सवाल में उनसे 1943 की इंडियन डर्बी जीतने वाले घोड़े के बारे में पूछा गया था.

Advertisement
IIT Bombay के छात्र ने KBC में जीता 50 लाख रुपये. (Image courtesy: Yogesh Sahu/LinkedIn) (AI enhanced image) IIT Bombay के छात्र ने KBC में जीता 50 लाख रुपये. (Image courtesy: Yogesh Sahu/LinkedIn) (AI enhanced image)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

आजकल के युवा केवल पढ़ाई में नहीं बल्कि इसके साथ ही कई चीजों में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं. वह अब केवल नौकरी तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि बड़े टीवी क्विज शो में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. इसका एक ताजा उदाहरण आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट और यूपीएससी की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय योगेश साहू हैं, जो हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) 18 में नजर आए. छत्तीसगढ़ के रहने वाले योगेश ने अपने नॉलेज और समझदारी से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया.

Advertisement

इतना ही नहीं उन्होंने अपने नॉलेज के आधार पर कई सवालों के सही जवाब भी दिए और 50 लाख रुपये जीत लिया. हालांकि, जब उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, तब उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी. ऐसे में उन्हें पूरी तरह अपने नॉलेज और फैसले पर भरोसा करना था.  आखिरकार उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रुपये की रकम लेकर गेम को क्विट कर दिया. 

क्या दिखाती है कहानी? 

योगेश की कहानी यह भी दिखाती है कि आज आईआईटी के युवा अपनी पढ़ाई और करियर के साथ-साथ क्विज, टीवी शो और दूसरे मंचों पर भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. 

क्या था 1 करोड़ का सवाल?

योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का जो सवाल सामने आया, वह 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीतने वाले घोड़े से जुड़ा हुआ था. सवाल में पूछा गया था कि बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने यह रेस जीती थी?

Advertisement

उन्हें चार ऑप्शन दिए गए थे- 

प्रिंसेस ब्यूटीफुल
रॉयल डोमेन
स्टार ऑफ ग्वालियर
प्रिंस प्रदीप

हालांकि, कि वह लाइफलाइन का यूज कर सकते थे लेकिन लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं. उन्होंने सवाल पर विचार करते हुए, लेकिन 50 लाख रुपये की अपनी पक्की रकम को जोखिम में डालने के बजाय शो छोड़ने का फैसला किया. दिलचस्प बात यह रही कि साहू ने प्रिंसेस ब्यूटीफुल को इसलिए विकल्प से बाहर कर दिया क्योंकि सवाल में ‘घोड़ा’ लिखा था, जबकि प्रिंसेस ब्यूटीफुल एक घोड़ी थी. बाद में पता चला कि प्रिंसेस ब्यूटीफुल ही सही जवाब था. एपिसोड के बाद साहू ने कथित तौर पर कहा कि अगर सही जवाब घोड़ी होता, तो सवाल की भाषा अलग होनी चाहिए थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सवाल की शब्दावली और उसकी कठिनाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई. 

IIT बॉम्बे से पढ़ाई और UPSC की तैयारी

योगेश साहू भले ही KBC में 1 करोड़ रुपये जीतने से चूक गए हों लेकिन उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर का फैसला भी काफी चर्चा में रहा. वह IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं और फिलहाल UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करीब 18 लाख रुपये के कैंपस प्लेसमेंट के मौके को छोड़ दिया और कॉर्पोरेट नौकरी करने के बजाय सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया.

Advertisement

साहू की LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2021 से अप्रैल 2025 के बीच IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई पूरी की. इससे पहले उन्होंने HSM Global Public School से पढ़ाई की थी और जुलाई 2020 से जुलाई 2021 के बीच हाई स्कूल डिप्लोमा पूरा किया. उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने JEE Advanced में 1,683 अंक और JEE Main में 99.5 अंक हासिल किए थे यानी IIT में दाखिले से लेकर KBC में 50 लाख रुपये जीतने तक, योगेश साहू का सफर पढ़ाई, मेहनत और बड़े लक्ष्य तय करने की कहानी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »