नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा है. इसका आयोजन सीबीएसई, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से करती है. जिन छात्रों ने 55 प्रतिशत अंक के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की हो वह इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें, इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पास होने के बाद परीक्षार्थी पीएचडी करने के साथ-साथ पूरे भारत में किसी भी यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं. जानें कैसे करें तैयारी.
UGC NET 2018 परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स
- पिछले कुछ सालों के प्रश्न-पत्रों को जरूर देख लें. इससे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझने में मदद मिलेगी साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. जरूरत पड़ने पर अपने सीनियर्स और शिक्षकों की मदद अवश्य लें.
- अपने सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी रखें, सभी टॉपिक्स की पूरी लिस्ट बनाएं ताकि कोई भी टॉपिक छूट न जाए. 3. आपको कुछ विषयों को प्राथमिकता देनी होगी. यह परीक्षा आपके पीजी कोर्स के अधिकतर विषयों को कवर करता है इसलिए हर विषय पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए. जनरल अवेयरनेस के टेस्ट पेपरों को जरूर हल करें.
- पर्सनल नोट्स जरूर बनाएं. ये नोट्स 'लास्ट-मिनट स्टडी' के लिए बहुत काम आएंगे.
- नोट बुक को तीन कॉलम में बांट ले. लेफ्ट कॉलम में टॉपिक, टाइटल, सीरियल नम्बर लिखें, बीच के कॉलम में मेन कटेंट और लास्ट कॉलम में कोई अपडेट या रेफरेंस लिखे.
- आपको अपनी तैयारी सही तरीके से करनी चाहिए. आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा विषय कितना और कितनी देर के लिए पढ़ना है. समय की बर्बादी नहीं करनी चाहिए.
- सबसे जरूरी बात यह है कि आपको सकारात्मक और आत्म-विश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए.
प्रियंका शर्मा