Advertisement

करियर

UKPSC Recruitment 2022: जेल वार्डन के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

aajtak.in
  • नई दिल्‍ली,
  • 15 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • 1/7

जेल वार्डन की भर्ती में रुचि रखने वाले उम्‍मीदवार सभी जानकारियां नोटिफिकेशन में पाने के बाद 15 नवंबर से 05 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा, पाठ्यक्रम, संस्थानवार पद, चयन प्रक्रिया, वेतनमान से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. 

  • 2/7

ये हैं जरूरी डेट्स
आवेदन शुरू होने की डेट - 15 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट - 05 दिसंबर 2022
एग्‍जाम फीस जमा करने की लास्‍ट डेट - 05 दिसंबर 2022

  • 3/7

जारी पदों का विवरण
जेल बंदीरक्षक पुरुष - 214 पद
जेल बंदीरक्षक महिला - 24 पद
कुल - 238 पद

Advertisement
  • 4/7

निर्धारित योग्‍यताएं
उत्‍तराखंड जेल वार्डन भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्‍मीदवार को हिंदी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है. उम्‍मीदवार की ऊंचाई कम से कम 165 सेमी होनी चाहिए और छाती का माप 78.8 - 83.8 सेमी होना चाहिए.

  • 5/7

निर्धारित आयुसीमा
आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम 35 वर्ष की आयु के कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स की आयु की गणना 01 जुलाई 2022 के आधार पर होगी. आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को आयुसीमा में निर्धारित छूट भी दी जाएगी.

  • 6/7

इतना होगा वेतनमान
अंतिम रूप से चयनित उम्‍मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के तहत 21,700/- रुपये से लेकर 69,100/- रुपये के मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा. 

Advertisement
  • 7/7

जरूरी लिंक्‍स
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
अभी अप्‍लाई करने के लिए यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement